
मृतकों के नाम पर राशन घोटाला, ₹8.69 लाख वसूली प्रस्तावित बरमकेला, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला। ग्राम मारोदरहा की शासकीय उचित मूल्य दुकान में जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं। सहायक खाद्य अधिकारी की जांच में मृत व्यक्तियों के नाम पर फर्जी राशन उठाव और स्टॉक गड़बड़ी की पुष्टि हुई।
मृतकों के नाम पर राशन घोटाला, ₹8.69 लाख वसूली प्रस्तावित
बरमकेला, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला। ग्राम मारोदरहा की शासकीय उचित मूल्य दुकान में जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं। सहायक खाद्य अधिकारी की जांच में मृत व्यक्तियों के नाम पर फर्जी राशन उठाव और स्टॉक गड़बड़ी की पुष्टि हुई।
दुकान का संचालन शारदा महिला स्व सहायता समूह मारोदरहा द्वारा किया जा रहा था, जहां विक्रेता दिनेश डनसेना की भूमिका संदिग्ध पाई गई।
जांच में 24.31 क्विंटल चावल और 2.11 क्विंटल शक्कर की कमी मिली। मृत राशनकार्डधारियों के नाम पर फर्जी उठाव की राशि ₹1,02,288.80 आंकी गई। कुल मिलाकर ₹8,69,699.88 की वसूली प्रस्तावित की गई है।
मामले में संबंधित पदाधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा कर प्रतिवेदन एसडीएम, सारंगढ़ को भेजा गया है। पहले भी इस संबंध में जनदर्शन में शिकायतें की जा चुकी थीं।
सह संपादक:- समयलाल राठिया मो.8224042687










