भत्ता के नाम से गुमराह, शासन के आदेश को अनदेखा कर रहा है वेदांता

*P NEWS 24 – PAARAS 24 NEWS NETWORK*
30/09/2026

सिघींतराई :- वेदांता पावर प्लांट पर गंभीर आरोप, भूस्वामियों को भत्ता के नाम पर गुमराह करने का आरोप

सक्ती / सिघींतराई:- वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट, सिघींतराई (जिला सक्ती) एक बार फिर विवादों में है। स्थानीय भूस्वामियों ने प्रबंधन पर भत्ता डालने के नाम पर गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाया है।

भूस्वामियों का कहना है कि जमीन अधिग्रहण के समय कंपनी द्वारा जो वादे किए गए थे, उन्हें आज तक पूरा नहीं किया गया। भत्ता और मुआवजे के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति की जा रही है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

:- भूस्वामियों में भारी आक्रोश, महाआंदोलन की चेतावनी

लगातार अनदेखी से नाराज भूस्वामियों ने अब वेदांता प्रबंधन के खिलाफ महाआंदोलन का तैयारी कर रहे है। किसानों का कहना है कि अगर उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी।

:-शासन के आदेश की भी अनदेखी का आरोप

सबसे बड़ी बात यह है कि भूस्वामियों का आरोप है कि वेदांता कंपनी शासन के आदेशों को भी अनदेखा कर रही है। शासन-प्रशासन द्वारा भूस्वामियों के हित में दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में शासन के प्रति भी अविश्वास की भावना पनप रही है।

फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है। P NEWS 24 इस खबर पर लगातार नजर बनाए हुए है।

आपकी क्या राय है इस मामले पर? कमेंट में जरूर बताएं।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ...


Related Articles