
आचानक नीतू यादव की मृत्यु हो जाने से मायके वालों ने ससुराल वालों को संदेह करते हुए पुलिस को सूचना दिये
छत्तीसगढ़ जिला सक्ती ब्लाक डभरा के अंतर्गत ग्राम गाड़ापाली में महिला नीतू यादव उम्र 24 वर्ष जिसकी शादी 2024 में हिंदू रीति रिवाज के साथ गाडा़पाली निवासी रोहित यादव के साथ हुआ था नीतू यादव की अचानक मृत्यु होने पर मायके वालों ने संदेह करते हुए ससुराल वालों को जिम्मेदारी बताया है मृतक के मायके वालों का कहना है अचानक उनके पास आज दिनांक 05/03/2026 दिन गुरुवार को खबर आती है उनकी बेटी नीतू यादव की मृत्यु हो गई है खबर सुनते ही मृतक के मायके वाले एवं उनके रिश्तेदार ग्राम गाडा़पाली पहुंचते हैं वहां मृतक की अंतिम संस्कार के लिए पूरी तरह तैयार की गई थी संदेह में उनकी चेहरा देखने के लिए बोला जाता है तो ससुराल वालों आनाकानी करते हैं फिर बार-बार कहने पर दिखती है तो उनके गले में रस्सी का निशान एवं नाखून का निशान दिखाई देता है फिर मायके वालों ने पुलिस को सूचना देते हैं पुलिस के आने के बाद में पंचनामा करके पोस्टमाडम भेजा गया है और आगे की कार्यवाही जारी है आगे की खबर के लिए बने रहिए paaras24news
रिपोटिंग:- पारस महंत (संपादक)










