
डीबी पावर प्लांट बाडादरहा में किसानों ने खोला मोर्चा
सक्त्ती जिले डभरा तहसील क्षेत्र डी.बी.पावर लिमिटेड बाड़ादरहा के भुस्थापित 314 श्रमिकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है।
करीब 15 से 16 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें आज तक स्थायी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन वृद्धि, पे-रिवीजन और अन्य सुविधाओं को लेकर कई बार कंपनी प्रबंधन से मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला।
कर्मचारियों ने बताया कि लगभग ढाई वर्ष पहले भी आंदोलन हुआ था, तब कंपनी प्रबंधन ने स्थायीकरण का आश्वासन दिया था, लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ।
इसी को लेकर अब कर्मचारियों ने 10 जून 2026 से अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन और हड़ताल शुरू करने की घोषणा की थी।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में एफ.टी.सी. कर्मचारियों को स्थायी करना, वेतन पुनरीक्षण लागू करना और वर्तमान वेतन में वृद्धि के साथ अन्य सुविधाएं देना शामिल है।
कर्मचारियों का कहना है कि प्रशासन को पहले ही ज्ञापन सौंपकर समय दिया गया था, लेकिन मांगों पर कार्रवाई नहीं होने के कारण आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। अगर इनकी मांगे नही माने गई तो उग्र आंदोलन करने की बात कही
फिलहाल, पूरे मामले पर कंपनी प्रबंधन और प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
बाईट-सुभाष दास महंत(श्रमिक DB पावर)
बाईट-मनोज कुमार पटेल (श्रमिक DB पावर)
बाईट-अवध राम महिलांगे(श्रमिक DB पावर)









