*ग्राम फुलबंधिया में स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया* ग्राम फुलबंधिया में 2 फरवरी को स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया।

*छत्तीसगढ़ जिला रायगढ़ ग्राम फुलबंधिया में स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया*
ग्राम फुलबंधिया में 2 फरवरी को स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में रायगढ़ से आए समाज के पदाधिकारीगण एवं जिला शक्ति से पदाधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा की प्रतिमा में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। पूजा उपरांत समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक उत्थान को लेकर आपसी विचार-विमर्श एवं सामाजिक बातचीत की गई।
स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों में उत्साह और एकजुटता देखने को मिली। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश गया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles