राठिया कवंर समाज का आठवां ठाकुर महोत्सव मेला समाजिक रीति रिवाज के साथ 11 जोड़ी विवाह सम्पन्न

राठिया कंवर समाज का आठवां ठाकुर महोत्सव मेला समाजिक रीति रिवाज के साथ 11 जोड़ी विवाह सम्पन्न,

समाज के हर वर्ग ने अपने मुख्य देवता के प्रति आपार श्रद्धा दिखाते हुए लाखों ठाकुरदेव श्रद्धालु भक्तों की जन सैलाब उमड़ पड़ी । 14फरवरी को प्रातः 09 बजे ग्राम चंदशेखर पुर एड्ड के श्री केशव बैगा घर से कलश यात्रा प्रारंभ हुई जिसमें हर क्षेत्र के सैकड़ों युवतियों एवं महिलाएं कलश लिए हुए ,वालेंटियर एवं बेगाओ के ग्रुप साथ ही सैकड़ों भक्तों नेभाग लिए । कलश यात्रा के आगे आगे सेवा बाजा ,ग्राम छाल के श्री राजेश राठिया के नेतृत्व में करमा नाच दल प्रातः 11बजे ठाकुर देव परिसर पहुंची जहां हजारों श्रदालुओं ने हमारे ठाकुदेव का जयकारा लगाते हुए कलश यात्रा की स्वागत किए जहां विधि विधान से हमारे इष्टदेव की पूजा की गई तत् पश्चात ,14फरवरी के कार्य क्रम प्रारंभ किया गया। जिसमें भक्ति संगीत गीत गायन, बालक बालिकाओं के लिए विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिता सामाजिक चर्चा , संवैधानिक चर्चा, स्वास्थ्य चर्चा ,महिलाओं से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिता आदिवासी परम्परा अनुसार विभिन्न लोकगीत, लोकनृत प्रतियोगिता अन्य आकर्षक कार्यक्रम दिन भर चलते रहे, सभी श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन व्यवस्था, समाज द्वारा कराई गई थी,समाज के सभी सगा जनों का प्रवेश द्वार पर स्वागत करते हुए यथा स्थान बैठा कर तिलक चंदन बैच से स्वागत किया गया जिसमें हमारे बैगा एवं वालेंटियर बालक बालिकाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया है ,14फरवरी 5 बजे समाज के 11जोड़ी युवक युवतियों के विवाह कार्यक्रम तेल मड़वा से प्रारंभ हुई 15फरवरी को बैगा पद्धति से विवाह संपन्न हुआ।रात्रिकालीन ठाकुर भक्ति संगीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम दर्शकों का मन मोह लिया ।इस दो दिवसीय कार्यक्रम में समाज के सभी सगा जनों महिला ,पुरुष युवक युवतियों, जनप्रतिनिधियों ,श्री चंद्रवंशीय राठिया कंवर उत्थान समित,राठिया कंवर विकास समिति, ठाकुर देव ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने अपनी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई, सभी बैगा ग्रुप देवताओं के पूजा विधि विधान से कराई, मंच संचालन का कार्य प्रोफेसर डी आर राठिया के नेतृत्व में श्री मान सिंह राठिया सचिव च व राठिया कंवर उत्थान समिति,श्री बाबूलाल राठिया, श्रीमती सूरजमती राठिया , डॉ भावना राठिया श्रीमती सरिता राठिया एवं उनके टीम,विभिन्न खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सर्व श्री रामधनसिंह राठिया,मनमोहन सिंह राठिया, टीका राम राठिया, कुमार राठिया ,एवं उनके टीम ,श्री मति रुक्मणि राठिया योगेश्वरी राठिया,सूरज मती राठिया श्री मती शशि राठिया एवम उनके टीम,। विवाह सम्पन्न कराने में श्री रूपसिंह राठिया एवं श्री दुबराज सिंह राठिया एवं कोरबा टीम,बैगा बीर सिंह ,हरिश्चन्द्र एवं उनके टीम,। भोजन बनाने में हमारे उत्साही सगा जन ग्राम छिर पानी, छोटे पंढरमुडाफरका नारा श्री चंद्रमणि राठिया अध्यक्ष RKVS श्री जेठ सिंह राठिया छिपानी एवं उनके टीम,खाद्यान्न एवं साग सब्जी का व्यवस्था पूरा बरगढ खोला श्री चंद्रेशराठिया एवं जय सिंह राठिया एवं उनके टीम, पानी व्यवस्था श्री हरिश्चंद्र राठियाश्री चंद्रमणि धरम, रमिला एवं उनके टीम, यातायात नियंत्रण एवं पूरा परिसर की साफ सफाई श्री नवल राठिया उनके टीम जय वीरू तथा ग्राम छिर पानी ,चंरशेखरपुर के सभी भाई बहनों ने खूब पसीना बहाया है,।खाना बनाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था डॉ श्रीरामराठिया जहान एवं उनके टीम,विवाह जोड़ी के लिए दिए जाने वाले सामग्री व्यवस्था श्री जोहित राम राठिया , शुकदेव राठिया , ओंकारेश्वर राठिया, एवं उनके टीम, तथा मंच व्यवस्था श्री उदय भान राठिया, रामदयाल राठिया ,परमेश्वर राठिया उपाध्यक्ष ,एवं सरगुजा कापू टीम , पूरी महिला टीम । चावल दाल अन्य सामग्री सहयोग के रुप श्री अनुज राठिया एवं उनके टीम प्रमाण पत्र बनाने में अन्य लिखा पढ़ी के कार्य श्री बिहारी राठिया ,श्री गजानंद राठिया, बिजली व्यवस्था जनरेटर व्यवस्था हेतु श्री टीकम राठिया एवं उनके टीम सदस्य शुल्क एवं सहयोग राशि का संकलन देवरास परिसर स्थल पर श्री मन्नूलाल, जहान सिंह, हेतराम,लीला प्रसाद एवं उनके टीम टेंट सजावट में कटाईपाली के सगाजनो का भरपूर सहयोग मिला l प्रत्येक के टीम में बानर सेना के समान श्री आनंद राठिया, जगत राठिया ,अजय राठिया, जयकिशन, एवं उनके वालेंटियर टीम का अपूर्व सहयोग मिलता रहा। 15फरवरी को आशीर्वाद एवं समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राधेश्याम राठिया सांसद रायगढ़ लोकसभा , विशिष्ट अतिथि श्री लाल जीत सिंह विधायक धरम जयगढ़ ,श्री फूल सिंह ए विधायक रामपुर ,श्री हृदय राम राठिया पूर्व विधायक लैलूंगा,श्री तारा सिंह राठिया पूर्व अध्यक्ष जन जाति आयोग श्री चंद्र मणि राठिया अध्यक्ष RKVS, तथा जिला पंचायत माननीय सदस्य गण जनपद पंचायत अध्यक्ष उपस्थित सभी सरपंच एवं पंच गण समाज के सभी महिला पुरुष उपस्थित र हे।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दुर्गा प्रसाद राठिया चंद्रवंशी उत्थान समिति ने किया । आशीर्वाद समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने सामाजिक संगठन एकता लिए शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। नौकरी पेशा में जुड़े विभिन्न प्रांतों में रह कर वहीं निवास के लिए जमीन लेकर अपना अपना घर बनाकर निवासी बने जिससे राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक पंजीयन कराने में सुविधा हो सके। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन जनक राम राठिया ने किया उन्होंने समाज के सभी भाई बहनों से अपील किया कि राठिया कंवर आदिवासी में आता है इनके संस्कृति रीति रिवाज और परंपरा अपने अपने क्षेत्र में ट्रस्ट के गति विधि को बढ़ाने की अपने नवनियुक्त टीम एवं समस्त ट्रस्ट के सदस्यों से अपील
की
प्रत्येक कार्यक्रम का फोटोग्राफ मीडिया प्रभारी जगदीश राठिया द्वारा लिया गया


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles