
सुशासन तिहार धुरकोट जनसमस्या शिविर में अजीबोग़रीब तरह से,,,
छत्तीसगढ़ राज्य के सक्ती जिला ब्लाक डभरा अन्तर्गत धुरकोट में सुशासन तिहार
दिनांक 05/06/2026 दिन शुक्रवार को ग्राम पंचायत धुरकोट में राज्य सरकार के योजना, सुशासन तिहार में अजीबोग़रीब तरह से मांग किया गया ग्राम पंचायत खरकेना के पूर्व सरपंच सुशील भारद्वाज और उनके धर्म पत्नि के द्वारा गाँव में हो रहा समस्या जल आपूर्ति को लेकर कड नापकर मांग को रखे पूर्व सरपंच सुशील भारद्वाज का कहना है कि ग्राम पंचायत खरकेना में जल स्तर बहुत निचे चला गया है उस समस्या को लेकर तलाब गहरी करण के लिए 2023/2024 में सुशासन तिहार कोटमी में आवेदन दिया गया था लेकिन कोई भी अधिकारी उस विषय पर संज्ञान नही लिये फिर एक बार वही जल आपूर्ति की समस्या को देखते हुए कड नापकर मांग के लिए सुशासन तिहार धुरकोट में आवेदन दिया गया है विधायक चंद्रपुर रामकुमार यादव ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। धुरकोट में आयोजित इस शिविर में धुरकोट, बिलाईगढ़ सिघवा, बिनौधा, दर्री, गिरगिरा, खरकेना, मेढ़ापाली, बघौद, अकोलजमोरा, शंकरपाली, सुरसी, डूमरपाली, कंवली, केनापाली, खैरमुड़ा, कोमो, ओड़ेकेरा और सराईपाली सहित 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में कुल 1109 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें त्वरित समाधान योग्य मामलों का मौके पर निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों को विभागीय प्रक्रिया के तहत आगे भेजा गया।









