ग्राम पंचायत कोमो में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है

09/10/2026 खबर छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से है, जहाँ ग्राम पंचायत कोमो से एक बड़ी खबर सामने आ रही है
“जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कोमो में आज सुबह खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजकुमार सिदार के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम कोटवार को दी, जिसके बाद कोटवार द्वारा तत्काल डभरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मौके पर पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, और मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।”

“इस संबंध में आगे की जानकारी के लिए बने रहिए p NEWS के साथ।

लोकेशन – ग्राम पंचायत कोमो, थाना डभरा, जिला सक्ती छत्तीसगढ़।
रिपोर्टर – समय लाल राठिया


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ...


Related Articles