
वेदांता पावर प्लांट में स्पष्ट रूप से हादसे में फसें मजदूरों की आकडा़ स्पष्टीकरण नहीं है
14/04/2026 ✍🏻 छत्तीसगढ़ जिला सक्ती ब्लाक डभरा के अन्तर्गत वेदांता पावर प्लांट सिघींतराई में बायलर ब्लास्ट हो गया जिसमें बायलर में कार्य करने वाले की संख्या 100 से उपर बताया जा रहा है जिसमें वेदांता पावर प्लांट के आलाधिकारी के द्वारा 34 का संख्या बताया गया जिसमें 12 मृत 22 घायल , वेदांता पावर प्लांट में कार्य करने वाले मजदूरों का कहना है मृत मजदूर की संख्या 100 से उपर है स्पष्टीकरण जांच हो जो मृत मजदूर को न छुपाये
पीड़ित परिवार के लिए बैठे….
चन्द्रपुर क्षेत्र विधायक रामकुमार यादव, जिला सदस्य सरोज डनसेना, तुलसी देवी साहू, दयाल सोनी एवं काग्रेंस कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में वेदांता पावर प्लांट के द्वारा मृत व्यक्ति के परिवार को 35 लाख, घायल व्यक्ति को 15 लाख देने का फैसला हुआ
खबर लिखने तक लोकल मृत मजदूर अमृत पटेल ग्राम कंवली तहसील डभरा जिला सक्ती
मृत मजदूर की स्पष्टीकरण नहीं हुआ है इस हादसे का जवाबदारी कौन मशीन को चलाने वाले अपरेटर, या वेदांता पावर प्लांट में कार्य करने वाले इंजीनियर या वेदांता पावर प्लांट का चैयरमैन, किसके लापरवाही से ये बहुत बड़ा हादसा हुआ जाचं में दोषीयों के ऊपर तुरंत कार्यवाही हो
रिपोटिंग:-समय लाल राठिया









