*कोतेबिरा धाम परिसर में भुईयाँ समाज की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न* आज दिनांक 8/02/2026 को कोतेबिरा धाम परिसर में भुईयाँ समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

*कोतेबिरा धाम परिसर में भुईयाँ समाज की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न*

आज दिनांक 8/02/2026 को कोतेबिरा धाम परिसर में भुईयाँ समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन समाज को संगठित करने एवं संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से किया गया।
इस बैठक में जिलाध्यक्ष जशपुर, उपाध्यक्ष, जिला सचिव, जिला कोषाध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति में मण्डल पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सामाजिक सहमति के साथ संपन्न हुई।
बैठक में विशेष रूप से जिलाध्यक्ष रायगढ़, जिलाध्यक्ष सक्ति भी उपस्थित रहे, जिन्होंने समाज की एकता, शिक्षा, युवाओं की भूमिका एवं संगठन को आगे बढ़ाने पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में
भुईयाँ युवा महासंगठन से सुन्दरमणि बडेक, पंकज कुमार एवं महेश आज़ाद उपस्थित रहे। अतिथियों ने युवाओं को समाज की रीढ़ बताते हुए सामाजिक जागरूकता, शिक्षा और संगठन में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
बैठक का समापन समाज की प्रगति, एकता और उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के सगा-बंधु एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles